Hair care: मानसून में क्यों झड़ते हैं ज़्यादा बाल, इन तरीकों से करें इसे ठीक

Update: 2025-07-14 04:17 GMT
Hair care: बारिश के मौसम में ज्यादा नमी के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है. जिसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते है और बाल बहुत ज्यादा झड़ने और टूटने भी लगते हैं| हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताएंगे जिनकी मदद से आप बालों को रिपेयर कर सकते हैं| अगर आप बारिश में भिग जाएं फिर बाल गीले रहते हैं जिस वजह से वो कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. तो ऐसे में आपको गीले बालों को कभी बांधना नहीं चाहिए और बालों के लिए सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए|
मानसून में इस तरह पाएं हेयर फॉल से छुटकारा:
एलोवेरा है काम की चीज़:
एलोवेरा न केवल हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है बल्कि ये हमारे बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. एलोवेरा बालों को पोषण देने और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में हेल्प करता है. हेल्थलाइन के मुताबिक एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगा सकते हैं इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और डैमेजड बालों को रिपेयर करने में ये हेल्प करता है, आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं और शैंपू से बाल को धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|
प्याज का रस:
प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये हेयर फॉल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है जो बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प में जमा बैक्टीरिया और डैंड्रफ को भी कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आप पहले प्याज को पीस लें फिर कपड़े में निचोड़कर इसका रस निकाल लें. अब कॉटन की मदद से इसे बालों की स्कैल्प पर लगाएं. इसे कम से कम आधे घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें|
झड़ते बालों से परेशान है तो आपके किचन में मौजूद चीजों से हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आप अंडे को फेंट लें फिर इसमें दही और शहद को मिला लें. अब इस हेयर मास्क को बालों पर लगा लें. क्योंकि अंडे में प्रोटीन, विटामिन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं वहीं दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या को कम करने में हेल्प करता है|
Tags:    

Similar News