Hair Care: खूबसूरत और मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड हेयर मास्क, मिलेंगे कई फायदे
Hair Care: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और प्रदूषण भरे माहौल में बालों का झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इनसे निपटने के लिए बाजार में कई महंगे उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन इनके बजाय अगर आप प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाएं तो बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के हेल्दी बनाया जा सकता है। पेश हैं कुछ असरदार हेयर मास्क जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
1. दही और शहद का हेयर मास्क: दही बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, वहीं शहद बालों में नमी बनाए रखता है।
कैसे बनाएं:
– ½ कप ताजा दही में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं।
– इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
– 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
फायदा: बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
2. अंडा और नारियल तेल का हेयर मास्क : अंडे में प्रोटीन भरपूर होता है जो बालों को मजबूत करता है, और नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है।
कैसे बनाएं:
– एक अंडे को फेंटकर उसमें 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
– मिश्रण को पूरे स्कैल्प और बालों में लगाकर 20-25 मिनट तक रखें।
– ठंडे पानी और शैम्पू से बाल धो लें।
फायदा: बाल झड़ने की समस्या कम होती है और घना असर दिखता है।
3. केले और एलोवेरा का हेयर मास्क : केला बालों को पोषण और नमी देता है, जबकि एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है।
कैसे बनाएं:
– एक पका हुआ केला मैश करें और उसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
– इस मास्क को बालों में अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
फायदा: बालों में प्राकृतिक चमक आती है और रूखापन दूर होता है।
4. मेथी और दही का हेयर मास्क : मेथी बालों के झड़ने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करती है।कैसे बनाएं:
– 2 चम्मच मेथी के बीज रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें।
– इस पेस्ट में 3 चम्मच दही मिलाकर बालों में लगाएं।
– 30-40 मिनट बाद शैम्पू से बाल धो लें।
फायदा: बालों का झड़ना रुकता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है।
– हेयर मास्क लगाने के बाद हमेशा हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं।
– सप्ताह में कम से कम एक बार घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
– बालों को नैचुरल तरीके से सुखाना सबसे बेहतर रहता है।