Hair Care Tips: बालों के लिए जादुई हैं ये हरी पत्तियां, कई समस्याओं को कर देती हैं गायब

Update: 2025-07-08 06:29 GMT
Hair Care Tips: यहां हम आपको उन पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती हैं। इन पत्तियों को तेल में उबालकर, हेयर मास्क बनाकर या काढ़ा बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। हफ्ते में 2-3 बार इनका इस्तेमाल करने से आपको जल्दी नतीजे दिखेंगे। तो अब से केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को छोड़ दें और इन प्राकृतिक तरीकों से अपने बालों को घना और खूबसूरत बनाएं।
करी पत्ता:
करी पत्ता जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाता है, ठीक उसी तरह से ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल रोकने में मदद करता है। इसे नारियल तेल में उबालकर हेयर ऑयल के रूप में इस्तेमाल करें।
नीम की पत्तियां:
यदि आपके बालों में रूसी काफी ज्यादा है तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसे पानी में उबालकर उससे बाल धोने से डैंड्रफ कम होता है।
इसे आयुर्वेद में "केशराज" यानी बालों का राजा कहा जाता है। ऐसे में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी हेयर केयर में कर सकते हैं। भृंगराज तेल से मसाज करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और सफेदी कम होती है।
मेंहदी की पत्तियां:
इसके बारे में तो हर कोई जानता ही है। मेहंदी की पत्तियां बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करती है और बालों को चमकदार बनाती है। ये बालों की सफेदी को छुपाने के लिए भी बेहतरीन है।
आंवला की पत्तियां:
ये हरी पत्तियां भी बालों की जड़ों को मजबूत करती है और बालों का झड़ना कम करती है। इसे पीसकर हेयर मास्क के रूप में लगाया जा सकता है।
ज्यादातर घरों में ये पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को मॉइश्चराइज़ रखते हैं। स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाने से खुजली और डैंड्रफ कम होता है।
Tags:    

Similar News