Hair Care Tips :बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये जादुई सीरम, 1 हफ्ते में बंद हो जाएंगे बाल

Update: 2025-07-24 07:22 GMT
Hair Care Tips : यह मौसम बहुत अच्छा होता है, लेकिन अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है। इनमें सबसे बड़ी समस्या है बालों का झड़ना। जी हाँ, बारिश के मौसम में हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने से परेशान रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश की वजह से हर जगह नमी होती है, जो बालों के झड़ने का मुख्य कारण है। इसी वजह से हम आपको एक ऐसा सीरम बनाने की विधि बताएंगे, जिसे लगाने के एक हफ्ते के अंदर ही आपको नतीजे दिखने लगेंगे। इससे बालों के झड़ने में काफी राहत मिलेगी।
हेयर सीरम बनाने का सामान:
एलोवेरा जेल– 2 टेबलस्पून
रोजमेरी एसेंशियल ऑयल – 5-6 बूंदें
नारियल तेल – 1 टेबलस्पून
गुलाब जल – 2 टेबलस्पून
विटामिन E कैप्सूल
सीरम बनाने की विधि:
अब जान लेते हैं हेयर फॉल रोकने वाले सीरम बनाने की विधि के बारे में तो इसके लिए सबसे पहले तो एक साफ कटोरे में एलोवेरा जेल निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिक्स करें। सभी चीजों की मात्रा का आपको खास ध्यान रखना है, वरना ये असर नहीं करेगा।
नारियल का तेल मिक्स करने के बाद कटोरे में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। इसके बाद विटामिन ई का कैप्सूल तोड़ें और उसे भी कटोरे में मिक्स कर दें। सबसे आखिर में कटोरे में आपको गुलाब जल मिक्स करना है। अब जब कटोरे में सब चीजें पड़ गईं हैं तो सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें। बस ये हेयर सीरम तैयार है, अब इसे एक स्प्रे बोतल या ड्रॉपर बोतल में भर लें।
ऐसे करें इस्तेमाल:
अब बारी आती है इसते सही इस्तेमाल की तो इस नहाने से दो घंटे पहले अपने बालों में लगाना है। अगर ये स्प्रे वाली बोतल में भरा है तो इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें। इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। दो घंटे के बाद बालों को धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार आसानी से कर सकते हैं।
यदि आप इस हेयर सीरम को घर पर तैयार कर रहे हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। पैच टेस्ट में ये चेक करें कि कहीं इस सीरम में डाली गई किसी भी चीज से आपको एलर्जी तो नहीं है। अगर एलर्जी हो रही है तो उस चीज को सीरम में न डालें।
फायदे:
बालों की जड़ों को पोषण मिलता है
हेयर फॉल कम होता है
डैंड्रफ की समस्या भी कम हो सकती है
बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं
Tags:    

Similar News