Hair Care: क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते हेयर फॉल की समस्या को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में हाफ कप मेथी दाना डालकर रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए। अब अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को मिक्सर में डालकर एक बारीक पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए।
अब इस पेस्ट में एक स्पून नारियल का तेल मिक्स कर लीजिए। आइए इस पेस्ट यानी हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 30 से 40 मिनट तक इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाए रखें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू को यूज कर हेयर वॉश कर सकते हैं। इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
मेथी दाने में पाए जाने वाले तत्व न केवल हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में बल्कि बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। रूसी की समस्या को अलविदा कहने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tags: