hair Care:एलोवेरा से दूर होंगी बालों की समस्याएं, इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क

Update: 2025-08-31 05:27 GMT
hair Care: दरअसल गर्मी में शरीर में पानी की कमी और बढ़ते तापमान का असर बालों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि गर्मियों के दिनों में बालों की अच्छे से देखभाल की जाए। इसके लिए आप एलोवेरा की मदद ले सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बालों को गहराई तक पोषण देने का काम करते है। एलोवेरा का कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको एलोवेरा से बने कुछ हेयर मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं का निवारण होगा एवं रूखे, सुस्त और बेजान बालों की समस्या से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...
एलोवेरा, शहद और नारियल तेल का हेयर मास्क:
यह हेयर मास्क स्कैल्प पर होने वाले इंफेक्शन से बचाव करेगा और बालों की ग्रोथ बढ़ाएगा। इसी के साथ सिर से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच शहद,दो चम्मच एलोवेरा जेल,दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को बालों पर लगाएं। याद रखें कि पेस्ट को हेयर वॉश करने के बाद ही बालों पर लगाएं। आधा घंटे बाद बालों को साफ पानी से वॉश कर लें।
एलोवेरा और दही का हेयर मास्क:
एक बाउल में दो बड़े चम्मच दही लें। इसमें 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं। इस हेयर मास्क को स्कैल्प के साथ-साथ बालों पर भी लगाएं। इसे 30 से 40 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News