अंगूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, जाने सेवन करने का सही तरीका
अंगूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि अंगूर में कैल्शियम, विटामिन और ग्लूकोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंगूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि अंगूर में कैल्शियम, विटामिन और ग्लूकोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है. देश के मशहूर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ व कई बेस्टसेलर किताबों के लेखक डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक अंगूर का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.
अंगूर खाने से बढ़ता है खून
अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है. अंगूर में पोटेशियम सल्फेट, मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम क्लोरॉइड जैसे पौषक तत्व भी इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके अलावा अंगूर में विटामिन और पानी की पर्याप्त मात्रा रहती है जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोगों को अंगूर खाने की सलाह दी जाती है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है अंगूर
अंगूर का सेवन करने शरीर का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा मिलेगा. अंगूर को डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.
इम्यूनिटी मजबूत करता है अंगूर
कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी माना जाता है. ऐसे में अगर आप में अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है. अंगूर में ऐसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में फायदेमंद रहते हैं. इसलिए मजबूत इम्यूनिटी के लिए अंगूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है.
कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
अंगूर जितना खाने में अच्छा लगता है उतना ही यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है. अंगूर में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी अंगूर खाने की सलाह दी जाती है.
गैस और कब्ज से दिलाए राहत
गैस और कब्ज की समस्या भी गर्मियों में बहुत होती है. ऐसे में कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन करें. गैस और कब्ज से बचने के लिए अंगूर खाना बहुत फायदेमंद रहता है. कब्ज के अलावा अंगूर को वजन बढ़ाने के लिए भी डाइट में शामिल किया जा सकता है. जो लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
दिल की बीमारियों से सुरक्षा करता है अंगूर
दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है. हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. इसलिए जिन लोगों को यह परेशानी होती है उन्हें अंगूर जरूर खाना चाहिए.