Gram Flour Semolina Cheela: इस स्वादिष्ट व्यंजन को ज़रूर आज़माएँ

Update: 2025-09-10 02:42 GMT
Gram Flour Semolina Cheela: यह खाकर परिवार के सभी सदस्य इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे। साथ ही वे चाहेंगे कि इसे फिर से जल्द ही बनाया जाए। इसके चटपटेपन का स्वाद जीभ से हटता ही नहीं है। आप यहां बताई गई विधि को फॉलो कर इस डिश को आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
सूजी - 1 कप
बेसन - 1 कप
दही - 1 कप से थोड़ा कम
प्याज - 1 बारीक कटा
हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी
अदरक - छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
हरा धनिया - थोड़ा बारीक कटा
नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लें। अब दही में 2 कप पानी मिलाएं और इसे फैंट लें।
- इसमें दही मिला लें। अब इसमें नमक मिला लें। इसे 10-15 मिनट रख दें।
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर चीले बनाएं।
- चारों ओर तेल डालें और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दें।
- इसे ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट-पलटकर सेकें।
- गरमा गरम चीले को टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News