इस घरेलु उपायों से आ जाएगी अच्छी नींद

दिनभर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद लेना जरुरी है।

Update: 2023-01-26 11:57 GMT
हमारी दिनचर्या में नींद काफी जरुरी है। यह हमारे शरीर और मस्तिष्क को आराम देती है और हमें ऊर्जा प्रदान करती है। अच्छी नींद हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिये जरुरी है। गहरी व सम्पूर्ण नींद से हमारे मन और शरीर को सम्पूर्ण आराम मिलता है। अधूरी या गहरी नींद न होने के कारण व्यक्ति में दुख, दुर्बलता, कमजोरी, आलस्य जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
दिनभर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद लेना जरुरी है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लेकिन अक्सर लोग नींद की शिकायत करते है। कभी-कभी खराब आदतों के चलते रात में हम पूरी नींद नहीं ले पाते। जिससे अगले दिन काम करने में मन नहीं लगता और बहुत ही आलस्य आता है। ऐसे में नींद को पूरा करने के लिए कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं ताकि अगले दिन शरीर में भरपूर एनेर्जी रहे। हालांकि दवाइयों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
आईए जानते है कुछ घरेलु उपायों के बारे में जिससे आपको अच्छी नींद आ जाएगी
किताब पढ़ें- वेब सीरीज की जगह पर किताब पढ़ना एक अच्छा ऑप्शन है। पढ़ने से आपका माइंड रिलेक्स रहता है। आप सोने से पहले अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते है।
सोने से पहले नहाएं– सोने से पहले आप शॉवर ले सकते है। ये लोगों को अधिक तेजी से सोने में हेल्प करता है और नींद की क्वालिटी में भी सुधार लाता है।
अपने सांस लेने पर ध्यान दें– एक्सपर्ट, योग एक्सपर्ट और आध्यात्मिक गुरु सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज के महत्व पर जोर देते हैं। सोने से पहले नाडी सोधन जैसे प्राणायाम करने से न केवल दिमाग रिलेक्स होता है बल्कि नींद भी अच्छी आती है।
इसके अलावा आप अपने मनपसंद गीत भी सुन सकते है। ये दिमाग को रिलेक्स करेगा और अच्छी नींद लाने में आपकी मदद करेगा।
Tags:    

Similar News

-->