cool places during : गर्मी के दिनों में ठंडी जगहों पर लम्बे टूर पर जाएं

Update: 2024-06-15 14:46 GMT
cool places during :भारत एक ऐसा देश है जहां पर सबसे ज़्यादा लोग गर्मियों के मौसम में घूमते हैं क्योंकि इस दौरान स्कूल की लम्बी छुट्टियाँ होती हैं। अच्छी बात यह कि हमारे देश भारत में प्रत्येक मौसम में आप घूम सकते हैं।। यदि आप बर्फ देखने के शौकीन है तो आप पहाड़ों पर जा सकते हैं। सबसे अधिक लोग गर्मियों के मौसम में ही घूमने के लिए जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल के बारे में बताने वाले हैं
मुन्नार  मुन्नार हमारे देश का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद सबसे ज़्यादा पर्यटक मुन्नार में घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर गर्मी के मौसम में भी ठंड रहती है। जिसकी वजह से इस जगह पर पर्यटक अपनी गर्मी की छुट्टी को बिताने के लिए आते हैं। यह ख़ूबसूरत और प्रदूषण मुक्त जगह है। मुनार के चाय के बागान, शांत और सुखद वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
रानीखेत  
हमने जैसा कि आपको बताया गर्मी के मौसम में पर्यटक सबसे अधिक उत्तराखंड राज्य में घूमने के लिए आते हैं। जिसका प्रमुख कारण इस राज्य में स्थित हिल स्टेशन हैं जो कि भीषण गर्मी में भी लोगों को सर्द का अहसास कराते हैं। गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड राज्य में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। इस बार अपनी गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए आप रानीखेत जा सकते है। यह एक बहुत ही शांत और ख़ूबसूरत hill  स्टेशन है।
ऊटी 
ऊटी हमारे देस के प्रमुख पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। यह नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी घूमने और अपनी गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए सबसे आते हैं। इस जगह पर आपको ठंडा मौसम और ख़ूबसूरत ग्रामीण परिवेश देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप गांव के रहन सहन और संस्कृति को देख सकते हैं।
कश्मीर  कश्मीर को नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि जन्नत में आ गए हैं। यह हमारे देश का सबसे अच्छा और लोकप्रिय
 Tourist 
स्थल है। यही वजह है कि इसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यदि आप इस बार गर्मी की छुट्टी किसी ठंडी जगह पर जाकर बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो कश्मीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। घूमने के लिए इस जगह पर कफु कुछ है। इस जगह के पहाड़ आपका मन मोह लेंगे।
शिमला  गर्मी का मौसम आते ही लोग जिस जगह का रूख करते हैं वह शिमला है। यह एक बहुत ही शांत और ख़ूबसूरत जगह है जहां पर देश दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। ख़ूबसूरत मौसम और तरह तरह के पर्यटक स्थल सैलानियों के मन को बाँध लेते हैं। इस जगह पर आप भी घूमने और अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए आ सकते हैं।
लद्दाख लद्दाख हमारे देश का एक ठंडा और बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देश दुनिया घूमने वाले लोग इस जगह पर लोग गर्मियों के दिनों में घूमने और यात्रा के रोमांच को जीने के लिए आते हैं। यह जगह एक बहुत ही कमल की जगह है जहां पर आप भी घूमने के लिए आ सकते हैं। इस जगह के बर्फ़ से ढँके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे और इस यात्रा से प्राप्त अनुभव को आप कभी नहीं भूल पाएँगे।
Tags:    

Similar News