बच्चों के साथ मुंबई की इन जगहों पर ट्रिप में जाएं

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 ( Bihar Board Matric Result 2022 ) कुछ ही दिनों में घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है

Update: 2022-03-19 10:31 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 ( Bihar Board Matric Result 2022 ) कुछ ही दिनों में घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड अगले सप्ताह के अंत में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर सकता है। दरअसल मोतिहारी में 24 मार्च को कुछ केंद्रों पर गणित का पेपर दोबारा होगा। प्रश्न पत्र वायरल होने के चलते यहां 25 परीक्षा केंद्रों की गणित की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इन केंद्रों के अलावा बिहार बोर्ड ने शेष कॉपियों का मूल्यांकन कार्य काफी हद तक पूरा कर लिया है। 

यूं चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- Annual Secondary Examination Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड डालें। कैप्चा कोड डालकर व्यू के बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर वेरिफिकेशन व मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम पूरा कर लेगा। कंप्यूटर पर मार्क्स साथ-साथ फीड किए जा रहे हैं। शेड्यूल के मुताबकि बिहार बोर्ड की मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 फरवरी से 17 मार्च तक होना था।
पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी हुआ था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।


Tags:    

Similar News