Ginger tea : जाने अदरक की चाय के जबरदस्त फायदे

Update: 2025-10-26 01:45 GMT
Ginger tea : सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर लोग सुबह उठते ही दूध वाली चाय पीते हैं, लेकिन अगर आप इस मौसम में खुद को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो अपनी चाय में थोड़ा बदलाव करें। सुबह खाली पेट बिना दूध वाली अदरक की चाय पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ गले को राहत देती है बल्कि सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाव करती है।
अदरक की चाय बनाने का आसान तरीका:
अदरक की चाय बनाने के लिए एक कप पानी उबालें। उसमें आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 4-5 मिनट तक उबाल आने दें। अब गैस बंद कर दें और चाय को कप में छान लें। स्वाद के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। ध्यान रहे कि इस चाय में दूध का इस्तेमाल न करें।
अदरक की चाय के जबरदस्त फायदे:
1. इम्यूनिटी बढ़ाए:
अदरक में मौजूद विटामिन सी, जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीज जैसे तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करती है और शरीर को बैक्टीरिया व वायरस से बचाती है।
2. पाचन तंत्र रखे दुरुस्त:
अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या है, तो अदरक वाली चाय बहुत असरदार है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाती है और पेट दर्द में राहत देती है।
3. मॉर्निंग सिकनेस में राहत:
जिन लोगों को सुबह-सुबह जी मिचलाने या उल्टी जैसा महसूस होता है, उनके लिए यह चाय फायदेमंद है। अदरक में मौजूद एंटी-नोशिया गुण मॉर्निंग सिकनेस और सिरदर्द को कम करते हैं।
4. वजन घटाने में मददगार:
अदरक की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर में फैट बर्न होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोज सुबह खाली पेट अदरक वाली चाय जरूर पिएं।
5. जोड़ों के दर्द में राहत:
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के दर्द और सूजन को कम करते हैं। यह जोड़ों के दर्द से राहत देने में कारगर मानी जाती है। इसलिए इस सर्दी अपने दिन की शुरुआत अदरक की चाय से करें और शरीर को अंदरूनी मजबूती दें।Ginger tea : सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर लोग सुबह उठते ही दूध वाली चाय पीते हैं, लेकिन अगर आप इस मौसम में खुद को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो अपनी चाय में थोड़ा बदलाव करें। सुबह खाली पेट बिना दूध वाली अदरक की चाय पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ गले को राहत देती है बल्कि सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाव करती है।

अदरक की चाय बनाने का आसान तरीका:

अदरक की चाय बनाने के लिए एक कप पानी उबालें। उसमें आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 4-5 मिनट तक उबाल आने दें। अब गैस बंद कर दें और चाय को कप में छान लें। स्वाद के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। ध्यान रहे कि इस चाय में दूध का इस्तेमाल न करें।

अदरक की चाय के जबरदस्त फायदे:

1. इम्यूनिटी बढ़ाए:

अदरक में मौजूद विटामिन सी, जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्नीज जैसे तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करती है और शरीर को बैक्टीरिया व वायरस से बचाती है।

2. पाचन तंत्र रखे दुरुस्त:

अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या है, तो अदरक वाली चाय बहुत असरदार है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाती है और पेट दर्द में राहत देती है।

3. मॉर्निंग सिकनेस में राहत:

जिन लोगों को सुबह-सुबह जी मिचलाने या उल्टी जैसा महसूस होता है, उनके लिए यह चाय फायदेमंद है। अदरक में मौजूद एंटी-नोशिया गुण मॉर्निंग सिकनेस और सिरदर्द को कम करते हैं।

4. वजन घटाने में मददगार:

अदरक की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर में फैट बर्न होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोज सुबह खाली पेट अदरक वाली चाय जरूर पिएं।

5. जोड़ों के दर्द में राहत:

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के दर्द और सूजन को कम करते हैं। यह जोड़ों के दर्द से राहत देने में कारगर मानी जाती है। इसलिए इस सर्दी अपने दिन की शुरुआत अदरक की चाय से करें और शरीर को अंदरूनी मजबूती दें।

Tags:    

Similar News