Galouti Kebab Recipe: घर पर बनाएं गलौटी कबाब, जानिए आसान रेसिपी

Update: 2025-05-28 06:47 GMT
Galouti Kebab Recipe: आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आप गलौटी कबाब को एकदम दिल्ली स्टाइल में घर पर तैयार कर सकते हैं। वो भी बेहद आसान तरीक़े से। इसे आप अपने बच्चों, मेहमानों या किसी खास मौके पर बना सकते हैं। इस कबाब का मजा हरी चटनी के साथ और भी दुगना हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं दिल्ली स्टाइल गलौटी कबाब और साथ में परोसने के लिए स्वादिष्ट हरी चटनी।
दिल्ली स्टाइल गलौटी कबाब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मटन कीमा
अंडा – 1
कटा हुआ प्याज – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
भुना बेसन – 1 चम्मच
घी या तेल
धनिया बीज – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
बड़ी इलायची – 2
छोटी इलायची – 4
लौंग – 3
दालचीनी – 1 टुकड़ा
 गलौटी कबाब बनाने का आसान तरीका:
कबाब बनाने के लिए बारीक पिसा हुआ कीमा एक बड़े बाउल में लें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी सूखे मसाले, प्याज, बेसन, अंडा और थोड़ा घी डालें।
इसे अच्छे से मिलाकर ढक कर 3–4 घंटे के लिए फ्रिज में मैरिनेट करें।
फिर थोड़ी देर बाद एक नॉनस्टिक तवा या फ्राइंग पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें।
तवा पर थोड़ा सा घी डालें। हाथों में थोड़ा घी लगाकर कीमे का एक छोटा भाग लें और चपटा टिक्की जैसा कबाब बना लें।
धीमी आंच पर कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
ध्यान रखें कि कबाब को दोनों ओर से बराबर सेंकना है, तभी स्वाद अच्छे से आएगा।
गलौटी कबाब के लिए हरी चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री:
धनिया पत्ते – 1 कप
पुदीना पत्ते – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2 से 3
लहसुन की कलियां – 2 से 3
अदरक – 1 टुकड़ा
नींबू का रस – 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
सादा नमक
गलौटी कबाब के लिए हरी चटनी बनाने का आसान तरीका:
धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक, नींबू रस और भुना जीरा को मिक्सर जार में डालें।
जार में थोड़ा ठंडा पानी डालें ताकि चटनी का रंग हरा और फ्रेश बना रहे।
सामग्रियों को एकदम बारीक और स्मूद पीस लें। ज़रूरत हो तो बीच में थोड़ा और पानी डाल सकते हैं।
जब लगे कि चटनी अच्छे से पीस चुकी है तो उसे टेस्ट कर लें, नमक या मसाला कम लगे तो और मिला लें।
अब आपकी चटनी को सर्विंग बाउल में निकालें और टेस्टी गलौटी कबाब के साथ गेस्ट को सर्व करें।
Tags:    

Similar News