प्रेग्नेंसी से पोस्टपार्टम तक, महिलाओं को सेहतमंद रखेंगे ये टिप्स
महिलाओं को सेहतमंद रखेंगे ये टिप्स

प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम, महिला की जिंदगी के दो खास पड़ाव होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद, महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस समय पर महिलाओं के शरीर में फिजिकल और इमोशल बदलाव होते हैं। हार्मोन्स में होने वाले उतार-चढ़ाव भी इस समय पर महिलाओं को परेशान करते हैं। साथ ही डिलीवरी के बाद अक्सर बच्चे का ख्याल रखने में अक्सर महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। लेकिन इस दौरान सेल्फ केयर बहुत जरूरी होती हैं। प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम में महिलाओं की अच्छी सेहत केवल उनके लिए नहीं, बल्कि शिशु के लिए भी बहुत जरूरी होती हैं। यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से महिलाएं प्रेग्नेंसी से पोस्टपार्टम तक सेहतमंद रह सकती हैं। यह जानकारी, डॉ. आयुषी बंसल, सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्टेमिस लाइट एनएफसी, दे रही हैं।
प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम में एक्टिव रहना
महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। यह मां और बच्चे को दोनों के लिए अच्छी होती हैं। इस दौरान वॉकिंग, स्वीमिंग, योगा और कम तीव्रता वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिससे मूड भी सुधरता है, सेहत अच्छी रहती है और वेट भी मैनेज होता है। वहीं, पोस्टपार्टम के दौरान, आपको एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डिलीवरी के कितने हफ्तों बाद आपको एक्सरसाइज करना शुरू करना चाहिए, इस बारे मे वे आपको सही जानकारी देंगे।
डिलीवरी के बाद पूरी नींद है जरूरी
प्रेग्नेंसी में और डिलीवरी के बाद पूरी नींद बहुत जरूरी है। शिशु की देखभाल अक्सर नई मां को थका देती हैं। लेकिन इस दौरान खुद को आराम देना भी बहुत जरूरी है। रात में नींद पूरी न हो पाए तो बीच-बीच में झपकी लें। रात में बच्चे की देखभाल का पूरा जिम्मा अकेले न उठाएं, इसमें अपने पार्टनर की मदद लें।
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज हैं जरूरी
प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के वक्त पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर काफी दवाब पड़ता है। इसलिए बाद में इसे सही रखने के लिए पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज जरूरी होती हैं। ये एक्सरसाइज ब्लैडर, यूट्रस और बाउल की मसल्क की मजबूती हेती हैं। किस तरह की एक्सरसाइज आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं, इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
बच्चे के जन्म के बाद सही आहार
महिलाओं को प्रेग्नेंसी में न्यूट्रिशन्स की जितनी जरूरत होती है, उतनी ही पोस्टपार्टम रिकवरी के लिए भी होती है। बैलेंस डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें। ये फूड्स शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन्स देते हैं, जिससे हीलिंग आसान होती है और ब्रेस्टफीडिंग में भी मदद मिलती है। इसके अलावा पानी भी सही मात्रा में पिएं।
पोस्टपार्टम ब्लीडिंग को न करें इग्नोर
पोस्टपार्टम ब्लीडिंग, रिकवरी प्रोसेस का नॉर्मल हिस्सा है। इस समय पर सही सेनेटिरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और इंफेक्शन्स से बचने के लिए इसे बीच-बीच में बदलती रहें। अगर आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो, या कुछ भी सही महसूस न हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।