घर में लगाए फाउंटेन या वाटरफॉल,

घर को सजाने और आकर्षक दिखने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

Update: 2022-09-02 17:19 GMT
घर को सजाने और आकर्षक दिखने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु में भी घर की सजावट से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में बहते हुए पानी को शुभ माना जाता है क्योंकि इससे निरंतर बढ़ते हुए जीवन की तुलना की जाती है। वास्तु के अनुसार घर पर जलतत्व का होना जरूरी होता है। इसलिए घर पर वॉटरफॉल या फाउंटेन रखने की सलाह दी जाती है। घर पर फाटरफॉल या फाउंटेन रखने से तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं और पैसों की कमी नहीं होती। लेकिन इसका लाभ तभी मिल पाता है जब आप इसे वास्तु के अनुसार उचित दिशा व स्थान पर रखते हैं।
वास्तु के अनुसार जानें घर में फाउंटेन रखने का महत्व, लाभ और दिशा के बारे में
घर पर फाउंटेन रखने का महत्व
वास्तु में जलतत्व अथवा जल से जुड़ी चीजों का विशेष महत्व होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी रुका हुआ न हो बल्कि बहता हुआ हो। क्योंकि बहता हुआ पानी गतिशीलता का प्रतीक होता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए घर पर फाटरफॉल या फाउंटेन लगाना चाहिए।
Also Read: Jyotish Shastra Tips: बुरी नजर से पाना जाते हैं छुटकारा तो बांधे काला धागा, जानिए फायदे व सावधानियां
घर पर वॉटरफॉल लगाने के लाभ
घर पर पानी का फव्वारा या वाटरफॉल लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। वास्तु के अनुसार इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। बहते हुए पानी को देख व्यक्ति मन आनंदित होता है और तनाव भी दूर होता है। बाजार में कई तरह के पानी के फव्वारे जैसे अलग-अलग धातुओं के फव्वारे, चीनी मिट्टी या पत्थर के फव्वारे, टेबलटॉप फव्वारा, लटकता हुआ फव्वारा जैसे कई तरह के फव्वारे में मिलते हैं। इन सभी से अलग-अलग प्रभाव और लाभ जुड़े होते हैं
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन 

Similar News