वेट लॉस के लिए लोग इन तरीकों से करते हैं अजवाइन का सेवन, वजन कम करने के 2 घरेलू नुस्खे

वेट लॉस के लिए अजवाइन के सेवन की सलाह आपको भी शायद मिली ही हो। अजवाइन हमारे किचन्स में मिलने वाला एक आम मसाला है जिसे कई लोग पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करते हैं।

Update: 2021-11-01 10:58 GMT

जनता से रिश्ता। वेट लॉस के लिए अजवाइन के सेवन की सलाह आपको भी शायद मिली ही हो। अजवाइन हमारे किचन्स में मिलने वाला एक आम मसाला है जिसे कई लोग पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करते हैं। वहीं, फूले हुए पेट की समस्या से राहत पाने और वेट लॉस के लिए भी लोग अजवाइन का सेवन करते हैं। हालांकि, कई लोगों को नहीं पता कि इसके सेवन का सही समय और तरीका क्या है। इसीलिए, अगर आप भी वेट लॉस के लिए घरेलू नुस्खों की तलाश में हैं और अजवाइन का सेवन करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट या न्यूट्रिशनिस्ट से इस बारे में बात करें।

आपके शरीर की प्रकृति और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर गौर करते हुए आपको अजवाइन के सेवन की जैसी सलाह एक्सपर्ट द्वारा दी जाती है उसी के अनुसार,इसका सेवन करें। वेट लॉस के लिए आमतौर पर इन चीज़ों के साथ अजवाइन का सेवन करने की बात कई लोगों ने स्वीकार की है। यहां आप पढ़ सकते हैं अजवाइन के सेवन के कुछ तरीकों (popular ways to use ajwain for weight loss) के बारे में जिसे वेट लॉस के लिए लोग आज़माना पसंद करते हैं।
सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन
अजवाइन और शहद का मिश्रण का सेवन कई लोग सुबह खाली पेट करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शहद का सेवन वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, शहद के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होने के दावे किए जाते हैं और उसी आधार पर इसे वेट लॉस के लिहाज से भी इसे लाभकारी माना जाता है।
इस तरीके से सेवन करने के लिए रातभर अजवाइन के बीजों को पानी में भिगो कर रखा जाता है और अगले दिन सुबह उन्हें छानकर अजवाइन के पानी में शहद घोलकर पीना लोग पसंद करते हैं।
सौंफ के बीजों को उनके पाचक गुणों के लिए जाना जाता है। इसीलिए पेट से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान लोगों को आप अक्सर सौंफ के बीच चबाते या सौंफ का पानी पीते देख सकते हैं। हालांकि, ये नुस्खे कितने कारगर हैं यह व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर ही तय किए जा सकते हैं। अगर आप भी सौंफ का सेवन वेट लॉस या पेट से जुड़ी किसी समस्या से राहत के लिए करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।


Tags:    

Similar News