ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

Update: 2023-01-23 16:48 GMT

नाक के ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को खराब करते हैं। दरअसल नाक पर जमे डेड सेल्स छोटे-छोटे पोर्स में छिपे रहते हैं। इन ब्लैकहेड्स को नाक से हटाना आसान नहीं होता है। कई बार लोग नाखून से ही ब्लैकहेड्स हटाने लगते हैं, ऐसा करने से बचें। इससे आपका स्किन और भी खराब हो सकता है। नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन घरेलू टिप्स को अपना सकते हैं।

-एक चम्मच दही में ओटमील और नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट से नाक पर मसाज करें। मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
-नींबू नेचुरल ब्लीच का काम करता है। नींबू के रस में दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे ब्लैक हेड्स वाले एरिया पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। इससे स्किन के पोर्स खुलते हैं। ये ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है।
-चावल का आटा नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप चावल के आटे में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को नाक पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें। इससे आपको फर्क नजर आएगा।
-चीनी ब्लैकहेड्स को दूर करने का काम करती है। एक पैन में दो बड़े चम्मच चीनी, नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर धीमी आंच पर गलाएं। जब चीनी गल जाएं, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें ग्लिसरीन मिला दें। फिर इस मिश्रण को नाक पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धो लें।
-बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगा दें। सूखा जाने के बाद साफ पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार जरूर करें।
Tags:    

Similar News

-->