स्टाइलिश लुक पाने के लिए अपनाए ये टिप्स

कैजुअल वियर से लेकर स्टाइलिश पार्टी लुक में लड़कियां क्राॅप टाॅप को पहनना पसंद करती हैं।

Update: 2022-01-15 07:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इन दिनों क्राॅप टाॅप का ट्रेंड बढ़ गया है। बाॅलीवुड सितारों से लेकर आम लड़कियों तक में क्राॅप टाॅप का क्रेज देखने को मिलता है। कैजुअल वियर से लेकर स्टाइलिश पार्टी लुक में लड़कियां क्राॅप टाॅप को पहनना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं पारंपरिक आउटफिट में भी लड़कियां लहंगा या साड़ी के साथ क्राॅप टाॅप ब्लाउज को कैरी करने लगी हैं। लड़कियों को क्राॅप टाॅप पहनना पसंद तो होता है, लेकिन अक्सर वह ये समझ नहीं पाती कि उसे किस तरह से कैरी करना है। क्राॅप टाॅप को गलत तरीके से पहनने या उसे टीमअप करते समय मामूली सी गलती उनके लुक को बिगाड़ सकती है और कई मौकों पर असहज भी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपको क्राॅप टाॅप पहनना पसंद है तो हम आपको इसे स्टाइलिश तरीके से कैरी करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप दिख सकती हैं स्टाइलिश और कंफर्टेबल।

लो वेस्ट जींस के साथ न पहनें क्राॅप टाॅप
क्राॅप टाॅप को कैरी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको किस तरह की जींस के साथ उसे पेयर अप करना है। क्राॅप टाॅप को लो वेस्ट जींस के साथ न पहने। इस तरह के टॉप हाई वेस्ट जींस के साथ आकर्षक लुक देते हैं।
प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप
आप जींस से अलग ट्रेडिशनल या ऑफिस वीयर में भी आप क्राॅप टाॅप को शामिल कर सकती हैं। इसके लिए प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप को मैच करें। प्लेन प्लाजो पर क्राॅप टाॅप स्टाइलिश लगता है। पार्टी लुक के लिए आप कढ़ाई या मिरर वर्क हैवी क्राॅप टाॅप पर भी प्लाजो पहन सकती हैं।
साड़ी या स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप
पारंपरिक साड़ी लुक में भी आप ब्लाउज के तौर पर क्राॅप टाॅप को पेयर कर सकते हैं। इससे साड़ी को मॉडर्न लुक मिलता है। आप चाहें तो लाॅन्ग स्कर्ट पर भी क्राॅप टाॅप को टीमअप कर सकते हैं।
स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप
ए-लाइन स्कर्ट के साथ भी आप क्रॉप टॉप को कैरी कर सकती हैं। स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप को पेयर करते समय इस बात को ध्यान रखें कि स्कर्ट लो वेस्ट न होकर थोड़ा बेली के ऊपर रहे। ये पेयर स्मार्ट फार्मल लुक देता है।


Tags:    

Similar News