कॉन्स्टिपेशन की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
कॉन्स्टिपेशन की समस्या अक्सर गलत खान पान और खराब जीवनशैली के कारण हो जाती है।
कॉन्स्टिपेशन की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कॉन्स्टिपेशन की समस्या अक्सर गलत खान पान और खराब जीवनशैली के कारण हो जाती है। हालांकि इन दिनों ये समस्या काफी कॉमन है। जिन लोगों को कॉन्स्टिपेशन की संस्या रहती है उन्हें कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए वहीं अपनी डायट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। कॉन्स्टिपेशन से परेशान लोगों को आराम पाने के लिए खाने में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इन चीजों की मदद से आपको इस परेशानी से तुरंत आराम मिलेगा।
1) हरी सब्जियां
हेल्थ के साथ ही ये सब्जियां बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती हैं।कॉन्स्टिपेशन की समस्या से परेशान लोगों के लिए ये सब्जियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन सब्जियों में ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पालक और ब्रोकोली जैसी सब्जियां शामिल हैं। पोष्क तत्वों से भरपूर इन सब्जियों में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो आपके पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
2) फलों को करें खाने में शामिल
प्लम, कीवी, संतरा, नाशपाती और सेब जैसे फल पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। कॉन्स्टिपेशन से पीड़ित लोग उन फलों को खा सकते हैं, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, इन फलों में पानी, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज भी होते हैं, जो कॉन्स्टिपेशन के इलाज में मददगार साबित होते हैं।
3) बीन्स खाने से मिलेगा आराम
बीन्स कई तरह की होती हैं और उनमें से ज्यादातर में फाइबर होता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो कब्ज को अलग तरीके से कम करने में मदद करते हैं। बीन्स और दाल में अधिकांश सब्जियों की तुलना में दोगुना फाइबर होता है। इन्हें सलाद, सूप, पास्ता जैसी चीजों में मिला सकते हैं।
4) रोजाना खाएं थोड़ी मेवा
मेवा फाइबर का पावरहाउस हैं। बादाम, पेकान और अखरोट सबसे अच्छे हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि आप कितना खाते हैं, क्योंकि नट्स कैलोरी से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनकी मात्रा का ध्यान रखें।
5) पॉपकॉर्न
खाने में ज्यादा फाइबर के लिए आप पॉपकॉर्न को खा सकते हैं, इसमें कैलोरी की बहुत कम कैलोरी होती है। लेकिन अगर आप नमक और मक्खन खूब सारा डालते हैं, तो आपको इसके कुछ फायदे नहीं मिलेंगे।