Follow करें ये पांच टिप्स, बेहद ही डिलिशियस एग रोल बनाने के लिए
डिलिशियस एग रोल
egg roll Recipe : अगर आप घर पर बेहद ही डिलिशयस एग रोल बनाना चाहती हैं तो आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।
जानिए इस लेख में।अंडा एक बेहद ही वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है, जिसे आप कई अलग-अलग तरीकों से बना व खा सकते हैं। साथ ही साथ, प्रोटीन रिच होने की वजह से अंडे को सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप अंडे की एक क्विक, टेस्टी और हेल्दी रेसिपी की तलाश में हैं तो एग रोल बनाना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। इसे नाश्ते से लेकर लंच व इवनिंग स्नैक्स तक का हिस्सा बनाया जा सकता है। अमूमन हम सभी बाजार में गरमागरम, क्रिस्पी स्ट्रीट-स्टाइल एग रोल खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप ठीक ऐसा ही डिलिशियस एग रोल घर पर भी बनाकर खा सकते हैं।
जी हां, अगर आप एग रोल बनाते समय कुछ टिप्स व ट्रिक्स को फॉलो करते हैं तो इससे घर पर ही एकदम परफेक्ट व सुपर टेस्टी एग रोल बनाकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप एग रोल बनाते समय फॉलो कर सकते हैं- जब घर पर एग रोल बनाया जाता है तो लोग उसे हेल्दी बनाने के लिए रोटी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप कोशिश करें कि आप रोटी की जगह पराठा या फिर रैप का उपयोग करें। इसे हल्का-पतला बेलें, जिससे यह न तो बहुत मोटा हो और न ही बहुत पतला। दरअसल, मोटी रोटी चबाने में कठिन होती है और रोल करते समय टूट जाती है। वहीं, बहुत पतली रोटी में अंडे और फिलिंग को अच्छी तरह भरा नहीं जा सकता।
नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन पैन का करें इस्तेमाल
जब आप एग रोल बना रहे हैं तो उसके लिए नॉन-स्टिक या अच्छे से सीजन किए गए कास्ट आयरन के पैन का उपयोग करें। इससे तेल भी कम लगेगा। यह एग रोल को जलने से बचा जाएगा और पराठा और अंडा समान रूप से पकेंगे ताकि गोल्डन फिनिश मिले।