Fish Biryani Recipe :ऐसे बनाएं फिश बिरयानी

Update: 2026-02-22 07:28 GMT
Fish Biryani Recipe :मटन और चिकन बिरयानी खाकर अगर आपका मन ऊब चुका हो तो कुछ अलग खाने का दिल कर रहा होगा. ऐसे में आप एक बार फिश बिरयानी ट्राई करके देखिए. इस बिरयानी को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. इसका स्वाद तो इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के बाद आप बाकी बिरयानी का स्वाद भूल जाएंगे. इसे घर पर बनाने के लिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
फिश बिरयानी बनाने की सामग्री:
मछली – 750 ग्राम
बासमती चावल – 500 ग्राम (भीगे हुए)
दही – 01 कप (फेंटा हुआ)
प्याज – 04 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 06 (बारीक कटे हुए)
हरी धनिया – 01 गड्डी (कटी हुई)
नींबू का रस – 01 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 02 छोटे चम्मच
तेल – आवश्यकतानुसार
फिश बिरयानी बनाने की विधि:
फिश बिरयानी बनाने के लिए पहले मछली को अच्छी तरह धो लें..
फिर आधा दही एक बाउल में निकालें और उसमें नींबू का रस और अदरक लहसुन का पेस्ट मिक्स कर लें.
अब इस तैयार मिश्रण को मछलियों के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से लपेट लें और ढक कर रख दें.
इसके बाद आप भीगे हुए चावल को धोकर एक बर्तन रख लें.
फिर उसमें जरूरत के अनुसार पानी और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं और 75 प्रतिशत तक पका लें.
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें प्याज डालकर भून लें.
फिर कड़ाही में टमाटर और बचा हुआ दही डालकर पांच मिनट पका लें.
टमाटर नरम होने के बाद उसमें मछली के पीस और हरी मिर्च डाल दें.
इसे आंच को धीमी करके चलाते हुए पका लें.
मछली अच्छी तरह से सिक जाने के बाद कड़ाही को गैस से उतार लें.
इसके बाद आप एक पैन लेकर उसे गैस पर धीमी आंच पर रखें.
फिर पैन में पहले एक तिहाई पका हुआ चावल डालें और उसके ऊपर से आधी मछली और आधी धनिया की पत्ती डालकर बराबर फैला दें.
इसके बाद उसके ऊपर एक तिहाई चावल की लेयर बना कर डाल दें.
अब आप चावल के ऊपर बची हुई मछली डाल कर ऊपर से बचे हुए चावल की लेयर लगाएं.
फिर आप पैन को ढक कर करीब 15 मिनट तक पकाएं.
अब बिरयानी को अच्छी तरह चला कर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें.
आपकी फिश बिरयानी बनकर तैयार हो चुकी है.
अब आप इसे हरी धनिया से गार्निश करके अचार या चटनी के साथ सर्व कर दें|
Tags:    

Similar News