एनिमिया से बचाएगा फालसा का जूस, जानें बनाने की विधि

गर्मी में खट्टे मिठे काले-काले फालसे खाना बेहद अच्छा लगता है।

Update: 2021-05-08 07:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  गर्मी में खट्टे मिठे काले-काले फालसे खाना बेहद अच्छा लगता है। गर्मियों का यह नन्हा फ्रूट सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। ये फ्रूट तेज गर्मी के दिनों में कम समय ही पाया जाता है। गर्मी में यह बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है, साथ ही बॉडी को कूल भी रखता है। यह छोटा सा फल दिखने में जामुन जैसा लगता है, गर्मी में इसका जूस बनाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है।फालसे का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। यह लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है।

फालसे के फायदे:
इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन-A की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेगा।
फालसा हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है और आगे चलकर गठिया के रोग से बचाता है।
यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है।
ये वज़न घटाने में भी कारगर है क्योंकि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
ये पेटदर्द, सूजन, दस्त और कब्ज़ जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
इतने फायदेमंद फालसे का इस्तेमाल आप घर में जूस बना कर कैसे करें आइए जानते हैं रेसिपी।
सामग्री :
250 ग्राम फालसे
2 बढ़ा चम्मच ब्राउन शुगर (वैकल्पिक)
आधा छोटा चम्मच काला नमक
एक कप आइस क्यूब्स
फालसे का जूस बनाने की विधि
सबसे पहले फालसे को धोकर छलनी में डालकर उसका पानी सुखा लें। अब फालसे को मिक्सी में आधा कप पानी डालकर चलाएं। 2 से 3 बार चलाने के बाद इसमें काला नमक और चीनी डालकर मिक्स कर लें और फिर से ग्राइंड करें। अब इस पेस्ट को छलनी की मदद से एक जग में छान लीजिये। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक फालसे का सारा गूदा छन न जाए। अब कुछ आइस क्यूब को गिलास में डालें और इसमें फालसे का जूस डालें। अंत में इसे पुदीना की पत्ती से गार्निश करके सर्व करें। आपका फालसे का जूस तैयार है।


Tags:    

Similar News

-->