गाजर के जूस के सेवन से चेहरे पर निखार

इसमें आयरन, पोटेशियम, सल्फर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडीन, विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं

Update: 2023-01-22 15:10 GMT

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली नाना प्रकार की चीजों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, तनाव भरी ज़िंदगी से भी खूबसूरती पर ग्रहण लगने लगता है। इसके लिए अनावश्यक तनाव न लें और न ही बाजार में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करें। अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोजाना ये जूस पिएं। आइए जानते हैं-

गाजर के जूस के सेवन से चेहरे निखार पिएं
गाजर में विटामिन-ए, सी, डी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है, विटामिन-डी की पूर्ति होती है। वहीं, विटामिन-सी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। साथ ही त्वचा में कसाव आता है। आसान शब्दों में कहें तो गाजर एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसके अलावा, कैलोरी कम होने की वजह से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी गाजर मददगार साबित होता है। नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना गाजर का जूस पिएं।
टमाटर का जूस पिएं
टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। इसमें बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन नामक आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सनबर्न से त्वचा की रक्षा करने में मददगार साबित होते हैं। रोजाना टमाटर का जूस पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, टमाटर में पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का जूस पिएं।
चुकंदर का जूस पिएं
इसमें आयरन, पोटेशियम, सल्फर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडीन, विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। साथ ही खून साफ़ होता है। इससे त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट चुकंदर का जूस जरूर पिएं।
Tags:    

Similar News

-->