Eye Care: नजर को तेज करने के लिए वरदान है ये फल

Update: 2024-07-18 17:15 GMT
ऑय केयर Eye Care: कमजोर नजर होने का एक कारण लोगों का गलत खानपान और पोषक तत्वों की कमी भी है। आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस। इन न्यूट्रिशन की कमी शरीर के साथ आंखों को भी प्रभावित करती है।
कई विटामिन रेटिना की कार्यक्षमता के लिए जरूरी है और अच्छी दृष्टि के लिए भी। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी सब्जियों को ड्राई फ्रूट को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर और आंखों दोनों को ही पोषण प्रदान करेंगी। इनके सेवन से आपको कई तरह के विटामिन और न्यूट्रिशन प्राप्त हो सकते हैं।
गाजर
गाजर में विटामिन ए और beta carotene होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।आप गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
संतरा
संतरे में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती है।
आंवला
तेज आंखों की रोशनी के लिए आंवला सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।आंवला में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करते हैं।
कीवी
कीवी में विटामिन सी और ई होते हैं, जो आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
बादाम
बादाम में विटामिन ई होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और दृष्टि को बेहतर बनाता है।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आंखों की रोशनी को सुधारते हैं और इसका सेवन दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।
काजू
काजू में मौजूद जिंक और Antioxidants आंखों की सुरक्षा करने के साथ आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लेकिन काजू का सीमित मात्रा में ही सेवन करें, क्योंकि इसमें फैट भी होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इसके सेवन से बचें।
अंजीर
सूखे अंजीर में फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->