Egg Biryani: अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो बिरयानी आपको खूब पसंद होगा. आज हम आपको बहुत ही टेस्टी ढाबा स्टाइल एग बिरयानी बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह डिश फटाफट बनकर तैयार हो जाती है. आप चाहें तो इसे मेहमानों के स्वागत के लिए भी ट्राई कर सकते हैं. यह डिश लंच और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. चलिए आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं|
एग बिरयानी बनाने की सामग्री:
2 कप बासमती चावल
6 अंडे
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
10 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 तेजपत्ता
4 लौंग
1/2 टी स्पून काली मिर्च
एक इंच का एक टुकड़ा दालचीनी
1 टी स्पून अदरक
लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून पुलाव मसाला
2 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक
एग बिरयानी बनाने की विधि:
एग बिरयानी बनाने के लिए पहले चार अंडों को उबाल लें.
फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें साबुत मसालों का तड़का लगा लें.
इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाल कर फ्राई कर लें.
फिर आप पैन में दो अंडे तोड़कर इसकी भूर्जी बना लें.
अब आप इसमें पानी में भीगे चावल और नमक डालकर एक मिनट के लिए फ्राई करें.
इस पर उबले हुए अंडे डालकर चार कप पानी भी डाल दे.
चावल के आधा पकने के बाद इसमें पुलाव मसाला और थोड़ा नींबू का रस डालकर पकने के लिए ढक दें.
चावल पूरी तरह पक कर पानी सूख जाने के बाद ऊपर से हरा धनिया से गार्निश करें.
अंत में आप इसे गरमा गरम सर्व कर दें|