सर्दियों में करें इन पराठों का सेवन

Update: 2023-01-20 17:14 GMT

सर्दियों में लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ़ उठाते हैं। खाने-पीने के शौकीन लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ऐसे में आप अपने पसंद के अनुसार खाने में इनका उपयोग कर सकते हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।

लोग सर्दियों में ज्यादा गरमागरम पराठे खाना पसंद करते हैं। चाहें तो आप इन सब्जियों का इस्तेमाल कर पराठे बना सकते हैं। जैसे- मेथी, मूली, पालक आदि को शामिल कर स्वादिष्ट परांठा बनाया जा सकता है। ये सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन भरपूर मात्रा में होता है। ये पराठे टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी होते हैं। आइए जानते हैं, इस मौसम में किन सब्जियों से बने पराठे सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
मेथी के पराठे
मेथी की पत्तियों में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, मैंगनीज, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। यह पाचन, हार्ट और कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मददगार होता है। चाहें तो आप इस मौसम में मेथी के परांठों का आनंद ले सकते हैं।
पालक के पराठे
पालक में आयरन, खनिज, प्रोटीन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई रोगों से बच सकते हैं। सर्दियों में आप हेल्दी परांठा खाना चाहते हैं, तो पालक के पराठे जरूर खाएं। आप इन परांठों को दही या चटनी के साथ परोस सकते हैं।
मूली के पराठे
मूली सर्दियों के मौसम में खूब मिलती है। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस मौसम में आप मूली के पराठे बना सकते हैं। इसे कद्दूकस कर के धनिया पत्ती और नमक मिला लें और इस मिश्रण से पराठे तैयार कर सकते हैं। ये पराठे काफी टेस्टी होते हैं।
गोभी के पराठे
गोभी में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप घर पर गोभी के पराठे आसानी से बना सकते हैं। ये पराठे बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होते हैं।
Tags:    

Similar News