तेज दिमाग पाने के लिए रोजाना खाएं भीगी हुई मूंगफली, जल्द दिखेगा असर

देश के सभी भागों में लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। खासकर दक्षिण और पश्चिम भारत में मूंगफली की खपत अधिक है।

Update: 2020-12-19 09:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक| देश के सभी भागों में लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। खासकर दक्षिण और पश्चिम भारत में मूंगफली की खपत अधिक है। इसकी चटनी और तेल का उपयोग किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए वरदान है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा है। The Journal of Nutrition में छपी एक शोध के अनुसार, मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। प्रोटीन कैलोरीज बर्न करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो सूजन, मोटापे और डायबिटीज रोग में फायदेमंद होते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा होती है जो मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है। इससे कैलोरीज बर्न होती है। साथ ही भीगी हुई मूंगफली के सेवन से के भी कई फायदे हैं। इससे याददाश्त शक्ति बढ़ती है, दिमाग तेज होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आइए, भीगी हुई मूंगफली के फायदे जानते हैं-

दिमाग तेज होता है
विशेषज्ञों की मानें तो ड्राई फ्रूट दिमाग के लिए फ़ायदेमदं होता है। इसके सेवन से दिमाग सुचारू रूप से काम करता है। साथ ही मूंगफली भी दिमाग के लिए वरदान है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके सेवन से दिमाग तेज होता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक बॉउल में मूंगफली भिगोकर रख दें और अगली सुबह भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें। इसके नियमित सेवन से याददाश्त भी मजबूत होती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
राष्ट्रीय मूंगफली बोर्ड के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में पीनट और पीनट बटर जरूर जोड़ना चाहिए। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक मुठ्ठी भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
कोरोना काल में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए इम्युनिटी मजबूत होनी चाहिए। डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। खासकर भीगी हुई मूंगफली के सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News

-->