Dum Aloo : अगर आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो आज ही ट्राय करें ये आसान पंजाबी दम आलू की रेसिपी. आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं|
सामग्री:
छोटे आकार के आलू – 1 किलो
टमाटर कटे हुए – 4 कप
प्याज़ कटे हुए – 2 कप
दालचीनी – 2 टुकड़े
ताज़ा क्रीम – 2 टेबलस्पून
चीनी – आधा चम्मच
इलायची – 2-3
हरी मिर्च – 3-4
सौंफ – 2 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लहसुन – 8-10 कलियां
जीरा – 1 चम्मच
लौंग – 4-5
हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 5-6
काजू के टुकड़े – आधा कप
तेल – ज़रूरत के अनुसार
नमक – स्वाद के अनुसार
सबसे पहले टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च और धनिया को काट लें. अब एक पैन में टमाटर और 3 कप पानी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं.
10-15 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और टमाटर को ठंडा होने दें. फिर मिक्सर में डालकर प्यूरी बना लें.
इसी तरह प्याज़ को भी पीसकर पेस्ट तैयार करें.
अब कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. उसमें इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर हल्का भूनें.
अब प्याज़ का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें. फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और 2-3 मिनट पकाएं.
अब इस ग्रेवी में चीनी, क्रीम और स्वाद अनुसार नमक डालें. सब कुछ अच्छे से मिलाएं.
फिर हरा धनिया डालकर 1-2 मिनट और पकाएं.
अब पहले से उबले और हल्के तले हुए आलू इस ग्रेवी में डालें.
कड़ाही को ढककर 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकने दें|