Dry Lips Care Tips: बदलते मौसम में अपनाएं ये लिप केयर, पाएं स्मूद और सॉफ्ट होंठ

Update: 2025-07-03 07:14 GMT
Dry Lips Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी की धूप से राहत दिलाता है. चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश की फुहारें ठंडक का एहसास कराती हैं. अगर इस मौसम में त्वचा का सही से ख्याल न रखा जाए तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस मौसम में इंफेक्शन का भी खतरा रहता है. होंठ शरीर के नाजुक अंगों में से एक हैं और अगर इसका सही से ख्याल न रखा जाए तो समस्या बढ़ सकती है. मानसून के समय में रूखे होंठों की समस्या देखने को मिलती है. फटे और सूखे होंठ आपके लुक को खराब कर देते हैं. इन टिप्स की मदद से बारिश के मौसम में अपने होठों को मुलायम बनाए रखें|
हाइड्रेशन है जरूरी:
इस मौसम में पानी की मात्रा को कम नहीं करें. खुद को हाइड्रेटेड रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. ये लिप्स को ड्राई होने से बचाता है|
इस तरीके से करें देखभाल:
ड्राई और फटे होंठ की समस्या को दूर करने के लिए आप एक्सफोलिएट करें. लिप्स को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं. आप घर पर तैयार किया हुए लिप स्क्रब का यूज करें|
मॉइश्चराइज करें:
लिप्स की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप इसे मॉइश्चराइज जरूर करें. आप लिप बाम का इस्तेमाल करें. लिप्स से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का यूज करें. आप नारियल तेल को लिप्स पर लगाएं और हल्के हाथ से इसे रगड़ें|
अक्सर लोग स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं पर खाने और सही पोषण पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. लिप्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप पोषण का ख्याल रखें और हेल्दी डाइट का सेवन करें|
Tags:    

Similar News