Dry Fruit Panjiri: कृष्ण कन्हैया के लिए स्वादिष्ट व्यंजन

Update: 2025-08-16 02:29 GMT
Dry Fruit Panjiri: अगर आप भगवान कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें चढ़ाने के लिए यह बहुत अच्छा प्रसाद रहेगा। इस बार किसी हालत में यह चूक न करें और मुरली मनोहर की कृपा पाएं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती है। इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। कान्हा जी तो इससे खुश होंगे ही, साथ ही जो भी इस प्रसाद को ग्रहण करेगा वह तृप्त हो जाएगा। इस खास दिन के अलावा और दिनों में भी इस स्वादिष्ट चीज का मजा लिया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
चीनी
खरबूजे की गिरी
मखाना
कद्दूकस नारियल
मेवे
तला हुआ साबुदाना
देसी घी
पानी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सारे मेवे (Dry Fruits) को कड़ाही में डालकर अच्छे से भून लें और फिर कद्दूकस नारियल को इसमें डालकर भून लें।
- ये जब तक गोल्डन ना हो जाएं, तब तक आपको भूनना है। 10 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
- अब देसी घी को डालना है और मखाने को इसमें डालकर अच्छे से भून लेना है। अब भीगे हुए साबुदाने को घी में डालकर इसे भी अच्छे से भून लें।
- इसे नमक के साथ नहीं भूनना है। अब कड़ाही में खरबूजे की गिरी और मेवे को डालकर हल्का सा भून लें।
- अब मिक्सी की मदद से चीनी पीस लेना है और फिर सारे मेवे को। साबुदाने, नारियल को अच्छे से पीस लें।
- अब एक बाउल में सबको निकाल लें और ऊपर से पिसी हुई इलायची भी मिला दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मेवे की पंजीरी बनकर तैयार है।
Tags:    

Similar News