जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में वेजिटेबल सूप पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने के साथ वेट भी कंट्रोल रहता है। वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां डाल सकते हैं। इसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसमें कम से कम मसालों का इस्तेमाल किया जाए। वहीं, देसी घी के इस्तेमाल से सूप की गुडनेस बढ़ जाती है।

सब्जियों का सूप बनाने की सामग्री-

नींबू

धनिया

लहसुन

हरी मिर्च

पत्तागोभी

गाजर

धनिया

नमक

सब्जियों का सूप बनाने की विधि-

नींबू धनिया के इस्तेमाल से बनने वाले इस वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।

अब इस गर्म तेल में लहसुन की कलियां, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का पका लें।

जब ये पकने लगे तो पत्तागोभी, गाजर, धनिया और नींबू का रस डालकर मिला लें।

अब मध्यम आंच पर दो मिनट तक सब्जियों का पका लें।

सब्जियां पक जाएं, तो ऊपर से नींबू का रस और उबले हुए कॉर्न डालकर मिला लें।

अब नमक मिलाकर धनिया पत्तियों से गार्निश कर लें।

सब्जियों से तैयार नींबू-धनिया का सूप तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें।

कुकिंग टिप्स-

वेजिटेबल सूप बनाते समय आप इसमें इमली भी डाल सकते हैं।

वेजिटेबल सूप बनाते समय जब भी आप सब्जियों को उबालें, तो इसमें एक चम्मच नमक जरूर डालें।

वेजिटेबल सूप आप मक्खन में भी बना सकते हैं लेकिन देसी घी में वेजिटेबल बहुत ही टेस्टी बनता है।

सब्जियों में घी में रोस्ट जरूर करें। इससे स्वाद बढ़ जाता है।

Tags: