नहाने के बाद जरूर करें ये काम, जीवन में होगा धन लाभ

Update: 2024-04-01 08:37 GMT
नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में कुबेर देव को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में उन्हें लोक देवता और यक्ष भी माना जाता है। वे हिमालय के उत्तर-पश्चिमी भाग में निवास करते हैं। कुबेर का वर्णन पुराणों में विस्तार से मिलता है। इसके अलावा, उनके पास अत्यधिक संपत्ति होने के कारण वे ‘धनाधिपति’ और ‘यक्षराज’ के रूप में जाने जाते हैं। ‘धनतेरस’ के दिन लोग धन, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कुबेर की पूजा करते हैं, जो हिन्दू कैलेंडर के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। कुबेर देव के आशीर्वाद से जातक के जीवन में धन की कमी को दूर किया जा सकता है, लेकिन यदि वह आपसे नाराज हो गए तो आप आर्थिक संकट से घिर सकते हैं।
तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको नहाते वक्त कुछ ऐसे उपाय करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे, जिन्हें अपनाकर भक्त कुबेर देव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे उनके घर में खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं यहां…
करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हफ्ते में 2 दिन पानी में नमक डालकर नहाएं। खासकर मंगलवार और शनिवार को ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही कुबेर देव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का यह बेहतरीन उपाय माना जाता है। इसे लगातार 6 महीने करने से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। घर में खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों के तरक्की के योग बनते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि सोमवार को पानी में थोड़ा सा दूध डालकर नहाने से इंसान को मानसिक तौर पर शांति मिलती है। यह उपाय करने से भक्त का घर धन धान्य से भर जाता है। उनकी सारी आर्थिक चिंता खत्म हो जाती है। इस उपाय को करने से बाबा भोलेनाथ भी आपसे प्रसन्न होंगे और अपनी कृपा दृष्टि आपपर बनाएं रखेंगे, जिससे आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे।
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन काफी ज्यादा खास माना जाता है। दरअसल, यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन-दौलत में वृद्धि होती है। साधकों को यह उपाय लगातार 3 महीने तक करना है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा, आप शुक्रवार के दिन पानी में इत्र डालकर नहाएं। इससे आकर्षक में वृद्धि होती है। साथ ही, कुबेर देव की कृपा से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और तिजोरी सालोंभर भरी रहती है। धन संबंधी समस्या खत्म हो जाती है। इस उपाय को साधक प्रत्येक शुक्रवार को कर सकते हैं।
वहीं, शनिवार का दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन आप नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी डालकर स्नान करें। इससे भगवान शनि आपसे अति शीघ्र प्रसन्न होंगे और कुबेर देव की कृपा से आपके घर माता लक्ष्मी भी प्रवेश करेंगी। इसके अलावा, आप शनि मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News