Genetic मोटापे को कम करने के लिए करे ये काम

Update: 2024-08-07 04:40 GMT
Weight loss: मोटापा एक बीमारी है। कुछ लोगों को ये उनके माता-पिता से विरासत में मिलती है। मतलब कि मोटापा उनके जींस में होता है। जिसकी वजह से वो तेजी से मोटे होते चले जाते हैं। अगर जेनेटिक कारण आपको पतला होने से रोक रहे हैं तो इन उपायों के जरिए खुद को कंट्रोल किया जा सकता है। आमतौर पर मोटापा जेनेटिक होने पर ज्यादातर इन दो कारणों से सामान्य तौर पर बढ़ता है।
मेटाबॉलिज्म
कुछ लोगों को जेनेटिक Metabolism
स्लो होने की शिकायत होती है। जिसकी वजह से उनका वजन काफी आसानी से बढ़ जाता है। फैट टिश्यू तेजी से वजन बढ़ाते हैं और समस्या को बिगाड़ देते हैं।
भूख ज्यादा लगना
जितनी मात्रा में सब खाते हैं। उतना ही खाना आप भी खाते हैं। लेकिन फिर भी आपको भूख लगती है और बार-बार खाना पडता है। ये जेनेटिक प्रॉब्लम है। जींस भूख लगने और पेट भरने पर असर करते हैं। जिससे हमारे खाने की मात्रा भी निर्भर करती है। हालांकि जेनेटिक कारणों से भले ही मोटापा तेजी से बढ़ता है लेकिन साथ में अनहेल्दी फूड्स और एक्सरसाइज की कमी इसे बढ़ा देती है।
इस तरह कम करें मोटापा
बैलेंस डाइट लें
अनहेल्दी, जंक, तला-भुना, स्पाइसी खाने की बजाय खाने की च्वॉइस को बदलें। फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन के लिए दाल, बींस पर निर्भर हों। प्रोसेस्ड फूड्स, मीठा, ड्रिंक, हाई फैट वाले फूड्स को बिल्कुल भी ना खाएं। इससे वनज को बैलेस करने मे मदद मिलेगी।
रोजाना एक्सरसाइज
फिजिकल एक्टीविटी में खुद को जरूर इन्वॉल्व करें। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, Cardiovascularएक्सरसाइज वजन और शरीर में बढ़ने वाले मसल्स के फैट को कम करने में मदद करेगी।
सोना है जरूरी
पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लें। रात के वक्त ठीक समय पर सोने से मेटाबॉलिज्म सही होता है। साथ ही भूख भी मैनेज होती है। रात को भूख लगने और अनहेल्दी खाने की आदत मोटापा तेजी से बढ़ाती है।
स्ट्रेस मैनेजमेंट
तनाव और गुस्से में आकर ज्यादा खाते हैं, मीठा खाते हैं या फिर जंकफूड खाने लगते हैं। इन आदतों को छोड़िए। इसके बजाय मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की आदत लगाएं। इससे जेनेटिक होने के बावजूद मोटापा आपको परेशान नहीं करेगा।
Tags:    

Similar News

-->