माइग्रेन सिर में होने वाला वह दर्द है, जो सिर के आधे हिस्से में ही होता है। लेकिन ये सिर दर्द सामान्य दर्द से बहुत तेज हो सकता है। माइग्रेन होने पर मतली, उल्टी और प्रकाश तथा ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ये दर्द एक दिन से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। दरअसल, ये दर्द असामान्य मस्तिष्क गतिविधि का परिणाम माना जाता है, जो हार्मोन्स और रक्त वाहिकाओं के साथ-साथ तंत्रिका को भी प्रभावति करता है। वैसे तो इसकी कई दवाइयां भी उपलब्ध हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों से भी इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए आज आपको बताते हैं माइग्रेन से राहत के लिए किन घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है-
भीगी हुई किशमिश का सेवन
माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए भीगी हुई किशमिश भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए रात भर 10-15 किशमिश पानी में भिगोकर रखें और सुबह को खाली पेट या हर्बल टी के सेवन के बाद इन्हें खा सकते हैं। इससे आराम मिलेगा।

माइग्रेन में फायदेमंद है जीरा-इलायची चाय
माइग्रेन से राहत के लिए जीरा-इलायचीज की चाय भी पी जा सकती है। दरअसल, इलायची में सिरदर्द को दूर करने और जीरे में अपच, मतली और उल्टी से राहत दिलाने के गुण होते हैं। ऐसे में इलायची और जीरे की चाय को पीने से माइग्रेन से राहत मिल सकती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में जीरा और इलायची डालकर कुछ देर तक पकाते रहें, उसके बाद छानकर इसका सेवन करें।

न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhind
Tags: