रात के भोजन में न करें इन्हें शामिल, होगा जान को खतरा!

होगा जान को खतरा!

Update: 2023-08-18 12:29 GMT
डिनर का खाना हल्का और कम कैलोरी वाला होना चाहिए, ऐसी सलाह चिकित्सक भी देते हैं। क्योंकि इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। यदि आप सोने से पूर्व उच्च कैलोरी युक्त आहार लेंगे तो हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती है। यदि आप वास्तव में ऐसा खाना चाहते हैं तो सेाने से 2 या 3 घंटे पहले खायें। रात का खाना तब सेहत के लिए खतरे का सबब बन जाता है, जब हम केवल स्वाद के कारण गरिष्ठ चीजें खाने के आदी बनने लगते हैं। रात में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे फूड हमें डिनर में शामिल नहीं करने चाहिए।
पास्ते में सबसे अधिक उच्च कैलोरी होती है, इसका सेवन सोने से पहले बिलकुल नहीं करना चाहिए। पास्ता में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। इसके अलावा इसमें चीज और तेल बहुत अधिक मात्रा में होता है साथ ही इसका ग्लासिमिक सूचकांक बहुत उच्च होता है।
 चिकन
चिकन का भी सेवन हमे रात के समय नही करना चाहिए क्योकि इसको पचाने के लिए हमारे डाइजेशन सिस्टम को अधिक काम करना पड़ता है इससे हमारी पाचनकिर्या 50% तक कम हो जाती है।
 पिज्जा
इसे पचाने के लिए आपके पाचन तंत्र को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा पिज्जा में चिकनाई बहुत अधिक होती है तथा इसमें जो घटक होते हैं उनमें बहुत अधिक मात्रा में अम्लीयता होती है जिसके कारण हार्टबर्न का खतरा बढ़ जाता है।
नूडल्स
नूडल्स में बहुत हाई-कैलोरी होती है। इसलिए इनका सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। सोने से पहले नूडल्स खाने से पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से पहले उच्च वसा युक्त पदार्थ से दूर रहना चाहिए।
सब्जियां
हालांकि सब्जियां स्वादिष्ट, पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। परंतु कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जिनको रात में सोने से पहले खाने से बचना चाहिए। सब्जियां जैसे प्याज, ब्रोकोली या पत्तागोभी में अघुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके कारण आप बहुत अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इसे आप दिन में खा सकते हैं परंतु रात में सोने के दौरान आपके पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत कम होती है जिसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
Tags:    

Similar News

-->