बदलते मौसम दूर रहेगी बीमारियां, liquorice का ऐसे करे इस्तेमाल

Update: 2024-08-07 15:27 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: देश के कई हिस्सों में मानसून का सीजन चल रहा है। बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती हैं लेकिन बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में हम ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-फूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली बिमारियों का दूर करता है। मुलेठी की जड़ या Powder के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। मुलेठी दातों, मसूड़ों और गले के लिए बेहद लाभकारी होती है।
बदलते मौसम में मुलेठी के 5 फायदे
गले में सूजन व दर्द दूर करता
बरसात के मौसम में भीगने से गला खराब या गले में सूजन हो जाती है। जिससे काफी तकलीफ होती है। ऐसे में आप मुलेठी की छल का पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं या फिर आप मुलेठी की जड़ को मुंह में रख सकते हैं, 10 मिनट बाद इसे मुंह से निकाल लें। इसे आपका बैठा हुआ गला ठीक हो जाएगा।
खांसी-जुकाम दूर करेगा
बरसात के मौसम में अक्सर भीगने से खासी-जुकाम हो जाता है। ऐसे में आप मुलेठी को मुंह में रखकर देर तक रखने के बाद आपको खांसी में काफी आराम मिलेगा। अगर आपको सूखी खांसी हो गई तो एक चम्मच में मुलेठी को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाएं। वहीं, जुकाम में आप चाहे तो मुलेठी का काढ़ा बना सकते हैं।
पाचन को बेहतर करता है
मुलेठी में पाए जाने वाला ग्लिसिराइजिन नामक यौगिक Digestive Enzymes को दुरुस्त करता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। मुलेठी के पाउडर के सेवन से पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इस मौसम में पेट संबंधित समस्या ज्यादा होती है।
इम्यूनिटी मजबूत होती
मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। आप मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को संक्रमण लडने में सहायक है।
स्किन के लिए फायदेमंद
मुलेठी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। मुलेठी त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए मदद करता है।
Tags:    

Similar News

-->