Diabetes मरीज चीनी की जगह तो इन चीजों का करे इस्तेमाल

Update: 2024-07-21 08:06 GMT
Health Care: शुगर के मरीजों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन मन तो मन ही है। कई बार मरीजों को मीठा खाने का मन करता है। जिसे हर बार कंट्रोल नहीं किया सकता है। लेकिन डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए चीनी के बजाय कुछ अन्य स्वस्थ विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।चीनी केवल डायबिटीज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए नुकसानदेह है। यह डायबिटीज के अलावा वजन बढ़ाने और हार्ट हेल्थ तक के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आप यहां दिए चीनी के विकल्पों को अपने आहार में शामिल करके शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं।
स्टेविया
डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह स्टेविया का सेवन कर सकते हैं। Stevia' को मीठी तुलसी भी कहा जाता है। यह सूरजमुखी परिवार के झाड़ी और जड़ी बूटी के लगभग 240 प्रजातियों में पाया जाने वाला एक जीनस है, जो नेचुरल मिठास देता है और इंसुलिन का स्तर प्रभावित नहीं करता है।
शहद
हनी, यानी कि शहद भी मधुमेह के मरीजों के लिए चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। इसमें मीठे स्वाद के अलावा कइ्र पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज को कंट्रोल रखने के साथ कई बीमारी से बचाव में भी मदद करते हैं।
एप्पल सिरप
एप्पल सिरप भी चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका glycemic index कम होता है और डायबिटीज के स्तर को बढ़ाता नहीं हैं, बस इसका भी सीमित मात्रा में उपयोग करें।
फ्रूट जूस
फ्रूट जूस को भी कुछ ड्रिंक्स या खाने में मीठे स्वाद के लिए चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। फलों में पाए जाने वाली नेचुरल शुगर आपको मीठा स्वाद भी देगी और शुगर बढ़ने का खतरा भी नहीं रहेगा। अपने खास गुए के कारण यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है।
Tags:    

Similar News

-->