Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe: दही शिमला मिर्च की यह झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी बनाएं

Update: 2025-05-05 05:28 GMT
Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe: अगर आप भी रोज़-रोज़ एक जैसी सब्जियाँ खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको दही शिमला मिर्च की एक आसान और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं|
सामग्री :
शिमला मिर्च – 2 (बारीक स्लाइस में कटी हुई)
दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1-2 चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए
सबसे पहले शिमला मिर्च को हल्का सा भून लें, ताकि वह थोड़ी नरम हो जाए लेकिन उसका कुरकुरापन बना रहे.
एक पैन में तेल गरम करें. इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. लगभग एक मिनट भूनें.
इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. मसालों को अच्छी तरह भून लें.
अब फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर पकाएँ जब तक मसाला थोड़ा गाढ़ा न हो जाए (ध्यान रहे कि दही फटे नहीं, इसलिए आंच धीमी रखें).
अब इसमें भुनी हुई शिमला मिर्च डालें और 5-7 मिनट तक पकाएँ, ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए.
अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालें.
इसे गरमागरम रोटी या पराठे के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें|
Tags:    

Similar News