Dahi Poha: नाश्ते या स्नैक के रूप में परोसा जाने वाला महाराष्ट्रीयन व्यंजन

Update: 2025-08-17 01:29 GMT
Dahi Poha: नमकीन पोहा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी दही के कॉम्बिनेशन वाले मीठे पोहे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो अब इस इंतजार को खत्म करने का समय आ गया है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन फूड है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। बड़ों के साथ बच्चे भी इसे पेट भरकर खाते हैं। डाइटिंग करने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
सामग्री (Ingredients)
पोहा - 50 ग्राम
गुड़ - 20 ग्राम
दही - 100 ग्राम
दूध - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अनार - 1/2 कप
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पोहे को पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।
- फिर गुड़ को लेकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद एक बाउल में दही और गुड़ डालकर अच्छी तरह से घुलने तक मिला लें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें भिगोया हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इस तैयार मिक्चर को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- मीठा दही पोहा बनकर तैयार है। इसे अनार के दानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Tags:    

Similar News