Dahi Aloo Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं बिना प्याज-लहसुन के ये सुपर टेस्टी दही आलू

Update: 2025-09-22 05:07 GMT
Dahi Aloo Recipe : अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो, बनाने में आसान हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो दही आलू की ये व्रत वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें. ये व्रत स्पेशल बिना लहसुन-प्याज की रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं|
व्रत स्पेशल दही आलू बनाने के लिए सामग्री :
उबले हुए छोटे आलू – 6-8
दही – 1 कप
घी – 2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
जीरा – 1 छोटी चम्मच
हींग – 1 चुटकी
हरी धनिया – सजावट के लिए
व्रत स्पेशल दही आलू बनाने की विधि :
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल लें और छीलकर हल्का मैश कर लें या छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक कटोरी में दही लें और उसे फेंटा हुआ और गाढ़ा कर लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं.
अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें जीरा और हींग डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें उबले आलू डालकर हल्का सा भून लें.
इसके बाद इसमें दही का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें, जिससे दही फट न जाए.
तैयार हुए व्रत स्पेशल दही आलू को हरी धनिया पत्ते से सजाएं और गरमा-गरम सर्व करें|
Tags:    

Similar News