Cucumber Pakodas: मसालेदार चीजों का मजा लेकर लीजिए बारिश के मौसम का मजा

Update: 2025-09-06 02:19 GMT
Cucumber Pakodas: आपने अगर अभी तक यह डिश ट्राई नहीं की है तो कोई बात नहीं। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर हर प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप बेसन
1 चम्मच कॉर्न-फ्लोर
2 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
1 टेबल स्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
3 मीडियम आकार के खीरे (पतले कटे हुए)
तेल (डीप फ्राई करने के लिए)
– सबसे पहले बेसन, कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च को एक साथ मिला लें।
- गाढ़ा बैटर तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं। जब बैटर तैयार हो जाए तो 20 मिनट के लिए इसे ढंक कर रख दें।
- अब एक कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। इसमें तेल गरम करें। अब खीरे के पीस बैटर में डालकर इसे गरम तेल में डालकर तलें।
– जब एक तरफ से सिक जाए तो दूसरी तरफ पलटें और टिश्यू पेपर पर निकालें। याद रहे कि इसे हाफ फ्राई करना है। अब इन्हें साइड में रख दें।
– जब खीरे के पकौड़े सर्व करने हों तो एक बार फिर इन्हें तेल में डालकर डीप फ्राई करें और चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News