Crispy Corn Recipe: क्रिस्पी कॉर्न है परफेक्ट स्नैक, घर पर लाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Crispy Corn Recipe: आप स्वीट कॉर्न को इस तरीके से खाते-खाते बोर हो गए हैं तो इसमें कुछ ट्विस्ट भी कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रिस्पी कॉर्न्स की। अब क्रिस्पी कॉर्न को लगभग सभी रेस्टोरेंट्स ने अपना लिया है और कई जगहों पर स्ट्रीट फूड के रूप में भी मिलने लगा है। इसे आप आसानी से घर में भी बना सकते हैं। जान लेते हैं इसकी आसान रेसिपी|
सामग्री:
स्वीट कॉर्न
- कप राइस फ्लोर
- कप कॉर्न फ्लोर
- नींबू का रस
- काली मिर्च पाउडर
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- भुना जीरा पाउडर
- अमचूर पाउडर
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटी शिमला मिर्च
- बारीक कटा हरा धनिया
- नमक स्वादनुसार
- तलने के लिए तेल
क्रिस्पी कॉर्न्स बनाने की आसान रेसिपी:
- सबसे पहले थोड़ा नमक डालकर स्वीट कॉर्न उबाल लें। स्वीट कॉर्न उबल जाने के बाद उनमें से पानी निकालकर कॉर्न फ्लोर,काली मिर्च पाउडर, कश्नीरी लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अच्छे से सब चीजें मिल जाने के बाद स्वीट कॉर्न को तेल में तल लें।
- अब एक बाउल में प्याज, शिमला मिर्च, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नींबू रस मिला लें। अब इस मिश्रण में तले हुए स्वीट कॉर्न को डालकर अच्छे से चला लें।
- तैयार हैं आपके क्रिस्पी स्वीट कॉर्न्स। धनिया पत्ती डालें और चाट की तरह सर्व करें।