कोरोना वायरस: क्या मास्क आपको संक्रमण से बचा सकता है जानिये

कोविड-19 महामारी की शुरुआत से अब तक मास्क और सामाजिक दूरी को अनिवार्य बना दिया गया है। सामाजिक दूरी का ख्याल अब भी लोग रख रहे हैं, लेकिन मास्क पहनने की आदत पर अब अधिक गौर नहीं किया जा रहा है।

Update: 2021-11-24 13:09 GMT

कोरोना वायरस: क्या मास्क आपको संक्रमण से बचा सकता है जानिये 


जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोविड-19 महामारी की शुरुआत से अब तक मास्क और सामाजिक दूरी को अनिवार्य बना दिया गया है। सामाजिक दूरी का ख्याल अब भी लोग रख रहे हैं, लेकिन मास्क पहनने की आदत पर अब अधिक गौर नहीं किया जा रहा है।
ब्रिटेन में हुए एक हालिया अध्ययन क मुताबिक दस में से चार लोग अब भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन बिना मास्क पहनने इस नियम का पालन बेकार है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविडग्रस्त व्यक्ति बिना मास्क पहले एक आदर्श सामाजिक दूरी का पालन करने के बावजूद दूसरों को संक्रमित कर सकता है।
मार्च 2020 में ब्रिटेन सरकार ने पहले लॉकडाउन के दौरान दो मीटर की सामाजिक दूरी का नियम लागू किया था, लेकिन ब्रिटेन के लोगों को मई तक मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया गया था। अध्ययनों से पता चला है कि मास्क पहनना कोविड संक्रमण के प्रसार को कम करने के मामले में बेहद प्रभावी है, खासकर संक्रमित व्यक्ति अगर इसे पहन रहा है।




Tags:    

Similar News