आमचूर पाउडर के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

आमचूर पाउडर के सेवन

Update: 2023-07-09 08:07 GMT
हमारे किचेन में कई मसाले मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही ये मसाले हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। जीरा, अजवाइन, धनिया और भी कई ऐसे मसाले हैं, जिनसे शरीर को स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। खासकर, अगर बात पेट से जुड़ी परेशानियों की करें ,तो उनमें कई मसालों को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। वहीं सर्दियों में कुछ मसाले शरीर को गर्माहट भी देते हैं। बात अगर आमचूर की करें तो आमचूर खाने के स्वाद को बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
हो सकता है सर्दी-जुकाम
आमचूर पाउडर की तासीर ठंडी होती है। अगर आप इसे डिशेज में ज्यादा मात्रा में डाल रहे हैं, तो इससे कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। जिन लोगों की वात प्रकृति है, यानी शरीर में वात दोष की अधिकता है, उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप चटनी, दाल या ऐसी कोई भी चीज खा रहे हैं, जिसमें आमचूर का इस्तेमाल हुआ है, तो इसे रात के वक्त कम खाएं।
विटामिन सी की अधिकता
आमचूर में विटामिन सी की अधिकता होती है। इसके कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्या है या किडनी स्टोन की परेशानी रही है, उन्हें इसका सेवन कम करना चाहिए। हालांकि अगर आप इससे बनी चीजों को सही मात्रा में खाती हैं, तो नुकसान होने की संभावना कम है।
एलर्जी का भी रखें ख्याल
आमचूर पाउडर को कुछ चीजों के साथ लेना एलर्जी की वजह बन सकता है। खासकर, इसे दूध के साथ लेनी की मनाही होती है। दूध के साथ अगर आप आमचूर पाउडर से बनी कोई चीज लेती हैं, तो आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों को साथ लेना अवॉइड करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->