रोजाना करें इन 5 चीजों का सेवन, पाएँगे सेहतमंद जीवन और स्वास्थ्य

Update: 2023-08-16 17:37 GMT
शरीर को बीमारियों से बचाए रखने और सेहतमंद बनाए रखने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद आवश्यक होता हैं। क्योंकि शरीर का इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़कर उनको बढ़ने से रोकता हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे आहार को शामिल करने की जरूर होती हैं जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में आपकी मदद करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार बताने जा रहे हैं जिनका रोजाना सेवन करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।
* कीवी
कीवी खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन सी की भूरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजना 1 कीवी खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
* गुड़
गुड़ खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है। गुड़ पेट की समस्याओं के लिए किसी औषधी से कम नहीं है। पेट की समस्याओं को दूर करने और रंग को निखारने के लिए गुड़ बहुत हैल्पफूल है। रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है।
* आंवला
विटामिन-सी से भरपूर आंवला खाने से इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। इसके साथ ही आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। आंवले को भूनकर, कच्चा या फिर चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। रोजाना 1 आंवला खाने से पाचन तंत्र में सुधार होने के साथ ही खांसी से भी राहत मिलती है।
* सेब
सेब में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर कई तरह के रोगों से बचाता है। रोजाना सिर्फ 1 सेब को खाने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। दोपहर को सेब खाने से ज्यादा फायदा होता है।
* एलोवेरा जूस
एलोवेरा को संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। ये शरीर में पौषक तत्वों की कमी को पूरा करने के साथ ही वजन कम करने, बालों को लंबा और स्मूद बनाने, पाचन तंत्र और दांतों को मजबूत करने और एनर्जी बढ़ाने का काम करता है।
Tags:    

Similar News