वॉशिंग मशीन में दोगुने चमकेंगे कपड़े

Update: 2024-05-27 14:42 GMT

लाइफस्टाइल: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर अक्सर उन पर लिंट चिपक जाती है। यानी सफेद रूए या मिट्टी जैसी धारियां पड़ जाती हैं। गीले कपड़ों से यह लिंट हजार कोशिशों के बाद भी हट नहीं पाती।  आजकल लगभग हर घर में कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन होती है। बस बटन दबाया और एक घंटे में कपड़े धुल जाते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब डार्क कलर के कपड़ों पर जैसे- नेवी ब्लू, ब्लैक, डार्क ग्रे, बॉटल ग्रीन आदि पर सफेद लिंट चिपक जाते हैं। गीले कपड़ों से यह लिंट हजार कोशिशों के बाद भी हट नहीं पाती। कई बार कपड़े सूखने के बाद भी यह पूरी तरह से झड़ते नहीं हैं। ऐसे में कपड़ों की चमक और ग्रेस दोनों ही कम हो जाते हैं। इस परेशानी से अगर आप भी जूझ रहे हैं और इससे मुक्ति पाने का तरीका भी खोज रहे हैं तो आज हम आपकी इस समस्या का हल बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना है। कैसे होगा ये कमाल, जानिए।

सिर्फ एक चीज करेगी समस्या दूर
अगर आप भी चाहते हैं कि वॉशिंग में वॉश हुए कपड़ों पर लिंट न जामे और कपड़े की क्वालिटी भी बनी रहे तो घर की कोई भी वेस्ट पॉलीथिन आपकी मदद कर सकती है। जी हां, ये न सिर्फ कपड़ों की रक्षा करेगी, बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन को भी सुरक्षित रखेगी।
ये है कनेक्शन
 सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर पॉलीथिन और वॉशिंग मशीन के बीच क्या कनेक्शन है। दरअसल, जब हम वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो इससे फैब्रिक आपस में टकराते हैं। इस टकराव के कारण कई फाइबर ढीले जो जाते हैं और लिंट के रूप में कपड़ों पर ही चिपक जाते हैं। ये रेशेदार लिंट घर्षण के कारण मजबूती से कपड़ों पर इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे में जब आप वॉशिंग प्रोसेस के दौरान एक पॉलीथिन मशीन में डालते हैं तो यह परेशानी काफी हद तक दूर हो जाती है।
समझें इसके पीछे की साइंस
दरअसल, वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के दौरान लिंट रोकने के लिए पॉलीथिन डालने के पीछे साइंस छिपी है। वॉशिंग प्रोसेस के दौरान कपड़ों में फ्रिक्शन यानी घर्षण होता है। जब आप पॉलीथिन डालते हैं तो उसमें भी यह फ्रिक्शन होने लगता है। वॉशिंग प्रोसेस के दौरान मशीन में स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है। ऐसे में कपड़ों के लूज फाइबर अन्य कपड़ों की जगह पॉलीथिन की तरह जाते हैं और उस पर चिपक जाते हैं। जिससे कपड़े सेफ हो जाते हैं। इतना ही नहीं लिंट कपड़ों के साथ ही मशीन के पार्ट्स पर भी चिपकता है और उन्हें जाम कर देता है। पॉलीथिन इस नुकसान से भी मशीन को बचाती है।
कुछ बातों का रखें ध्यान
वॉशिंग मशीन में पॉलीथिन डालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे जरूरी है कि आप एक ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन का उपयोग करें। यह पॉलीथिन मजबूत और मीडियम साइज की होनी चाहिए। साथ ही यह साफ भी होनी चाहिए, नहीं तो आपके कपड़े गंदे हो सकते हैं। अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े गर्म पानी से वॉश कर रहे हैं तो पॉलीथिन न डालें।
Tags:    

Similar News

-->