Lifestyle लाइफस्टाइल : अगर आप उन लोगों में हैं जो सुबह नींद से जागते ही पहला काम सिगरेट पीना मानते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए सबसे ज़्यादा नुकसानदेह हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय शरीर के लिए सबसे संवेदनशील होता है, और निकोटीन का असर तब कहीं ज़्यादा घातक होता है।
क्यों है सबसे ज़्यादा नुकसानदेह?
फेफड़ों पर सीधा असर: सुबह के समय फेफड़े पूरी तरह साफ होते हैं, ऐसे में सिगरेट का धुआं सीधे नुकसान करता है।
कैंसर का खतरा ज्यादा: रिसर्च के अनुसार सुबह-सुबह सिगरेट पीने वालों में फेफड़ों और गले के कैंसर का खतरा दूसरों से कई गुना अधिक होता है।
निकोटीन की लत गहरी: सुबह-सुबह सिगरेट लेने से दिमाग निकोटीन के लिए और अधिक संवेदनशील हो जाता है, जिससे लत और मजबूत होती है।
ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ाता है: उठते ही सिगरेट ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाती है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है।
क्या करें?
सुबह का पहला घंटे बिना सिगरेट के बिताने की कोशिश करें
निकोटीन रिप्लेसमेंट जैसे च्युइंग गम या पैच आज़माएं
एक्सरसाइज और पानी से दिन की शुरुआत करें