Chili Cheese Toast: झटपट बनने वाली स्वादिष्ट डिश

Update: 2025-06-25 03:29 GMT
Chili Cheese Toast: इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर ब्रेड, बटर और कैप्सिकम का उपयोग किया जाता है। इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। बड़ों को तो यह चीज पसंद आती ही है, साथ ही बच्चों का दिल भी जीत लेती है। इसका मतलब ये है कि यह पूरे परिवार के लिए एक शानदार चोइस है।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड – 4 स्लाइस
शिमला मिर्च – 1 टुकड़ा
हरी मिर्च – 3
बटर – 1 टी स्पून
पमेसान चीज – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
लहसुन की कली – 3
- सबसे पहले शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और लहसुन लें और इन्हें बारीक-बारीक काट लें।
- इसके बाद एक बाउल में बटर चीज डाल दें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और शिमला मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार पमेसान चीज मिला दें। अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसमें ब्रेड की स्लाइस रखकर धीमी आंच पर एक तरफ से सेंक लें।
- जब स्लाइस सिक जाएं तो जिधर से इन्हें सेंका है उधर से ब्रेड के ऊपर तैयार किया गया मिश्रण लगाकर पैन में हल्का बटर डालकर धीमी आंच पर स्लाइस कुरकुरी होने तक सेंक लें।
- इसके बाद ब्रेड को पैन से बाहर निकालकर काट लें। चिली चीज़ ब्रेड बनकर तैयार है। इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News