लाड-प्यार में खराब न हो जाएं बच्चों के दांत

Update: 2023-01-20 10:51 GMT
आज के समय में सभी छोटे –छोटे बच्चे जानते हैं कि चॉकलेट किसे कहते हैं इतना ही नहीं सभी बच्चों को चॉकलेट खानी बेहद पसंद होती है। वैसे तो चॉकलेट बड़े बच्चे भी खाते हैं लेकिन उन्हें इतनी पसंद नहीं होती है जितना छोटे बच्चों को चॉकलेट खानी पसंद होती है।
बच्चे अकसर चॉकलेट की मांग करने लगते हैं जिसके चलते वह भोजन से दूर होते जाते हैं इतना ही नहीं चॉकलेट के अधिक सेवन करने से उनके शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां शरीर में प्रवेश कर लेती हैं। जिसका असर सबसे पहले बच्चों के दोंतों पर दिखाई देता है इसके अलावा बच्चों को चॉकलेट से बनी अन्य चीजें भी काफी पसंद आती हैं। चॉकलेट को एनर्जी का मेन सोर्स माना जाता है।
जो बच्चें चॉकलेट का सेवन करते हैं उनके शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाती है वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चों को चॉकलेट इसीलिए पसंद होती हैं क्योंकि चॉकलेट खाने से उन्हें मीठा स्वाद मिलता है ।लगातार चॉकलेट का सेवन करने से बच्चों को चॉकलेट खाने की आदत हो जाती है। जिसके कारण वह खाने को हाथ तक नहीं लगाते हैं।
आइए जानते हैं कि अधिक चॉकलेट खाने से बच्चों को क्या क्या नुकसान हो सकता है?
दांतों की समस्या
जो बच्चे अधिक चॉकलेट के सेवन में रहते हैं उनके दांतों में सबसे पहले समस्या शुरू हो जाती है। जिसके कारण छोटी उम्र में ही उनके दांतों में दर्द होने की समस्या से अनेक परेशानियां बच्चो को झेलने पड़ती है। उनके दांतों में कीड़े लग जाते हैं जिससे उन्हें डॉक्टर से इलाज कराना पड़ जाता है ।
वजन बढ़ना
जिन बच्चों के माता –पिता चॉकलेट खाने से बच्चों को नहीं रोकते हैं ऐसे बच्चों का वजन बढ़ने लगता है। चॉकलेट अधिक खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है बच्चों को चॉकलेट की आदत से दूर रखना चाहिए। यदि आप अपने बच्चों को रोजाना चॉकलेट खिलाते हैं तो इससे बच्चें के शरीर में नुकसान पहुंच सकता है ।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->