Chicken Cutlet: अगर आप इसे घर बनाते हैं तो इसकी खुशबू से ही पड़ोसी भी खींचे चले आएंगे. खास बात यह है कि इन्हें घर पर बनाना बेहद आसान है और इसे मात्र 30 से 40 मिनट में बनाया जा सकता है|
चिकन कटलेट के लिए सामग्री:
⦁ चिकन (बोनलेस, उबला और मैश किया हुआ) – 250 ग्राम
⦁ आलू (उबले और मैश किए हुए) – 2 मध्यम आकार
⦁ प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
⦁ हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2
⦁ अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
⦁ गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
⦁ लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
⦁ धनिया पत्ता – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)
⦁ नमक – स्वादानुसार
⦁ ब्रेडक्रम्ब्स – 1 कप
⦁ अंडा – 1 (फेंटकर तैयार किया हुआ)
⦁ तेल – तलने के लिए
चिकन कटलेट बनाने का तरीका:
सबसे पहले चिकन और आलू को अच्छे से मैश कर लें.
इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट के आकार दें.
कटलेट को पहले अंडे में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब्स में लपेटें.
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
इसे गरमा-गरम चाय या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें|